• Tue. Sep 30th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

टेढ़ागाछ में आग लगने से 6 घर जलकर राख, एक बच्चा घायल।

सारस न्यूज, किशनगंज।

टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हवाकोल पंचायत के वार्ड नंबर 06 स्थित पासवान टोला में रविवार को अचानक आग लगने से 6 घर जलकर राख हो गए। आग लगने से आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। आगलगी घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम व ग्रामीणों के सहयोग से काफी जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आगलगी की घटना में अरबिंद पासवान, दिवाकर पासवान, सुकदेव पासवान, अमोद पासवान, सुरेन पासवान एवं रिकेश पासवान का घर जल गया है। इस आगलगी की घटना में अरबिंद पासवान का बेटा अंगद पासवान (06) वर्ष के आग में झुलसने की खबर है। घायल बच्चे को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेढ़ागाछ भेजा गया है। ग्रामीणों के मुताबिक खाना बनाने के दौरान अरबिंद पासवान के रसोईघर से आग लगी थी। जिसमें उसका बेटा आग में झुलसकर घायल हो गया है। उपमुखिया संतोष विश्वास ने बताया कि आग लगी की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई। उसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया तब तक अरबिंद पासवान, दिवाकर पासवान, सुकदेव पासवान, अमोद पासवान, सुरेन पासवान एवं रिकेश पासवान का घर जलकर राख हो गया था। जबकि अरबिंद पासवान का बेटा अगंद पासवान (06) आग में झुलसने से घायल हो गया है। इस आग लगी कि घटना में हजारों का नुकसान होने का अनुमान है। इस आगलगी घटना की सूचना अंचलाधिकारी को दी गयी है। घटने की जानकारी मिलते ही राजस्व कर्मचारी पवन कुमार ने घटना का जायजा लिया। उन्होंने बताया इस आगलगी की घटना में हजारों की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान है। मौके पर पहुँचे समाजसेवी कृष्ण प्रसाद मंडल व उपमुखिया संतोष विश्वास ने अग्निपीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें संतावना दिया। उन्होंने अग्निपीड़ितों की मदद के लिए टेढ़ागाछ अंचलाधिकारी से सहायता की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *