• Fri. Feb 27th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

टेढ़ागाछ के झाला में जन संवाद कार्यक्रम का होगा आयोजन।

सारस न्यूज़, टेढ़ागाछ, किशनगंज।

टेढागाछ प्रखंड अंतर्गत झाला पंचायत में 10 अक्टूबर को जन संवाद कार्यक्रम आयोजन होना निर्धारित है। इस बाबत बीडीओ गन्नौर पासवान और सीओ अजय चौधरी की अध्यक्षता में आवश्यक बैठक आयोजित की गई। जिसमें जन संवाद कार्यक्रम के सफल आयोजन की तैयारी को लेकर विशेष चर्चा की गई। इस दौरान बीडीओ श्री पासवान ने बताया कि झाला पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय झाला चरधारिया में प्रखंड स्तरीय जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन होना है जन संवाद कार्यक्रम में प्रखंड स्तरीय के सभी विभाग के अधिकारी रहेंगे मौजूद जिसकी सफलता को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पंचायत सचिव, मुखिया अरुण कुमार यादव पंचायत समिति प्रतिनिधि अन्य पंचायत के जनप्रतिनिधि व कर्मी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *