• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

टेढ़ागाछ में फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत एसएसबी के जवानों ने स्कूली बच्चों के साथ लगाई दौड़।

सारस न्यूज, टेढ़ागाछ, किशनगंज।

फिट इंडिया रन 3.0 कार्यक्रम को लेकर सोमवार को भारत नेपाल सीमा पर तैनात सब 12वीं वाहिनी के पैकटोला बीओपी के जवानों ने दौड़ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान कंपनी कमांडर एएसआई जी०डी० अहंजाओं सिंह के नेतृत्व में जवानों ने प्राथमिक विद्यालय पैकटोला के बच्चों संग सीमा सुरक्षा सड़क पर 3 किलोमीटर तक दौड़ लगाते हुए लोगों को फिट रहने का संदेश दिया। एसएसबी के जवानों द्वारा लगातार चलाए जा रहे इस कार्यक्रम को लेकर जानकारी देते हुए कंपनी कमांडर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “मैं फिट तो इंडिया फिट” का नारा लगाते हुए फिटनेस को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान देश के प्रत्येक व्यक्ति से किया है। आगे उन्होंने कहा कि अगर प्रत्येक व्यक्ति दैनिक दिनचर्या में से कम से कम आधा घंटा भी व्यायाम के लिए निकाले तो फिट इंडिया अभियान को बल मिलेगा और लोगों का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। यही नहीं लोग मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत भी रहेंगे। इस कार्यक्रम में एएसआई रवि कर्मकार, विनोद कुमार, शंकर मजूमदार व निर्मला देवी एवं स्कूली छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *