Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

टेढ़ागाछ में रबी महाभियान के तहत कर्मशाला सह प्रशिक्षण आयोजित।

सारस न्यूज, टेढ़ागाछ, किशनगंज।

मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में रबी महाअभियान 2023-24 की शुरूआत की गई। इस दौरान प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्मशाला -सह- प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य इमरत आरा, मुखिया तसनीम अतहर व सांसद प्रतिनिधि हसनैन राजा, अबु बकर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी गणेश सिंह ने किया। उन्होंने उपस्थित किसानों को रबी महाअभियान 2023-24 के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। साथ ही किसानों को कम लागत में अधिक उपज के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही रबी मौसम में विभिन्न फसलों के लिए  प्राप्त लक्ष्य एवं बीज अनुदान के बारे में जानकारी दी गई। तकनीकी सत्र के दौरान जिला से आये कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा खरीफ फसलों के उत्पादन से संबंधित जानकारी दी गई है तथा प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड स्तरीय रबी कर्मशाला की शुरुआत कर किसानों को बेहतर लाभ मिलने की बात कही गई। कार्यक्रम में सहायक निदेशक पौधा संरक्षण वरुण कुमार, उप परियोजना निदेशक आत्मा किशनगंज प्रिया रंजन कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर कृषि विश्वविद्यालय अजीत कुमार मंडल, कृषि समन्वयक आकाशदीप मौर्य, लेखपाल रामनारायण झा, पंचायत समिति सदस्य शाहिद आलम, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रवि कुमार दास, किसान सलाहकार एवं किसान शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *