सारस न्यूज, टेढागाछ।
टेढागाछ में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत रोग के प्रसार के आकलन के लिए नाइट ब्लड सर्वे किया गया। 19 से 26 जून तक आयोजित होने वाले नाइट ब्लड सर्वे कार्यक्रम अभियान में 104 लोगों का ब्लड सेंपल लिया गया है। प्रखंड के डाकपोखर पंचायत के कुछहा बेणूगढ वार्ड दो मे चिन्हित सेनिटल सेशन साइट के लिए चिन्हित गांव- मोहल्ले में नाइट ब्लड सर्वे की शुरुआत की गई।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रमोद कुमार ने बताया कि कुछ्हा बेणूगढ गांव मे सेशन साइट में एक साथ रात साढ़े आठ बजे सेंपल कलक्ट करने की शुरुआत की गई जो मध्य रात 12 बजे तक किया गया। नाइट ब्लड सर्वे के दौरान स्वास्थ्यकर्मी द्वारा लोगों का ब्लड सैंपल जांच के लिये संग्रह किया जा रहा है ।सभी सेशन साइट पर प्रशिक्षित लैब टेक्नीशियन के साथ अन्य स्वास्थ्य कर्मी प्रतिनियुक्त किये गये हैं। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमोद कुमार ने बताया कि नाइट ब्लड सर्वे अभियान के तहत 26 जून तक जिले में 4,800 रक्त के नमूने लेने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान में रक्त के नमूने रात के आठ बजे से लेकर 12 बजे तक लिए जाएंगे। रात में इसके सैंपल लेने का मुख्य वजह है कि शरीर में फाइलेरिया के परजीवी ज्यादा एक्टिव होते हैं। अभियान में टेक्नीशियन अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।