• Sun. Mar 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बीबीगंज से टेढ़ागाछ तक प्रधानमंत्री ग्रामीण संपर्क सड़क ध्वस्त।

सारस न्यूज, टेढ़ागाछ, किशनगंज।

बीबीगंज से टेढ़ागाछ जाने वाली प्रधानमंत्री ग्रामीण संपर्क सड़क पंचायत सरकार भवन के निकट बीबीगंज में दो जगहों पर ध्वस्त हो गयी है। ज्ञात हो कि यह सड़क बीबीगंज वासियों के लिए मुख्य सड़क है। इस सड़क से होकर बीबीगंज से टेढ़ागाछ आवागमन में अवाम को इन दिनों परेशानी हो रही है। फिर भी संबंधित विभागीय अधिकारी मौन हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सड़क 2017 के बाढ़ में ध्वस्त हो गयी थी। उसके बाद से अबतक सड़क की मरम्मती नहीं हुई है। लोगों को यहां से टेढ़ागाछ जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ध्वस्त प्रधानमंत्री ग्रामीण संपर्क सड़क की मरम्मतीकरण होने से कालपीर, खनियांबाद, पीपरा, झुनकी, भेलागूड़ी, बैरिया, फतेहपुर, हाटगांव, जरियाबिट्ट, लालपानी सहित दर्जनों गांव के लोगों के लिए आवागमन में सुविधा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *