टेढ़ागाछ प्रखण्ड कार्यालय में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत प्रखण्ड प्रमुख कैसर रजा एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी गनौर पासवान को प्रखण्ड समन्वयक जीतेन्द्र मण्डल ने हाथ धुलाकर हाथ धुलाई कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रखण्ड प्रमुख कैसर रजा ने बताया कि साबुन से हाथ धोने से कई तरह की बीमारियों को रोका जा सकता है। उन्होंने हाथ धोने के छह तरीके भी बताए। हाथ को सीधा करके, उल्टा करके, मुट्ठी बांधकर, अंगूठा, नाखून तथा कलाई को भी अच्छी तरह से साफ करने के बारे में बताया। कब-कब हाथ धोना चाहिए इसके बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। जैसे शौच के बाद बच्चों का मल साफ करने के बाद, कूड़ा या जानवरों को छूने के बाद, खाने से पहले खाना बनाने से पहले, बच्चों को खिलाने से पहले साबुन से हाथ अच्छी तरह धो लेना चाहिए। इस कार्यक्रम में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, विजय कुमार विश्वास प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, मुखिया विशेषर प्रसाद सह, आईटी सहायक, सभी पंचायत सचिव, लेखपाल, सभी कार्यपालक विकास मित्र, स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं वार रूम स्वच्छाग्रही ने भाग लिया।
सारस न्यूज़, टेढ़ागाछ, किशनगंज।

Leave a Reply