• Sat. Sep 13th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सशस्त्र सीमा बल 12वीं बटालियन पैकटोला के जवानों द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत, टेढ़ागाछ से फुलवरिया के बीच निकाली गई जागरूकता रैली।

देवाशीष चटर्जी, सारस न्यूज, टेढ़ागाछ।

भारत नेपाल सीमा स्थित सशस्त्र सीमा बल के 12वीं बटालियन पैकटोला के जवानों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत जागरूकता रैली टेढ़ागाछ से फुलवरिया के बीच निकाला। इस जागरुकता अभियान में, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय भोरहा, एवं गाइडेंस कोचिंग सेंटर के छात्र, छात्राओं व शिक्षकों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रधानाध्यापक नूरजमा नूर ने बताया कि इस समय पूरा देश आजादी के अमृत महोत्सव के 75वें वर्षगांठ को हर्षोल्लास से मना रहा है। इसको लेकर देश के प्रति समर्पण भाव के साथ सभी को अपने अपने घरों पर 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच तिरंगा झंडा फहराना है। इससे हमारी एकता को और बल मिलेगा। हर घर, हर गली मोहल्लों को तिरंगा झंडा से सुशोभित कर देना है। जिसमें छात्रों ने उत्सुकता पूर्वक हाथ में तिरंगा झंडा लेकर हर घर तिरंगा झंडा फहराएंगे के नारों को बुलंद किया। इस मौके पर एसआई सुरेन्द्र शर्मा, एएसआई सोहन लाल, बिधान चंद्र राय, उपेन्द्र यादव, सुबेन्दू दत्ता, राजेश दास, सुबोध झा, धीरज झा, महेश सिंह, राकेश कुमार, एवं शिक्षक जाकिर हुसैन, पन्ना लाल बोसाक, नूरजमा नूर आदि दर्जनों गणमान्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *