Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

गोरिया नदी पार करने के दौरान 55 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति डूबा, खोज जारी।

देवाशीष चटर्जी, सारस न्यूज, बहादुरगंज।

टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खनियांबाद पंचायत स्थित गोरिया नदी में एक 55 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति का नदी पार करने के दौरान डूबने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार झरिया ऋषिदेव (55) अपनी बेटी के घर खनियांबाद आया था। जहां गोरिया नदी पार करने के दौरान नदी में अचानक डूब गया। वहीं, संदर्भ में टेढ़ागाछ अंचल अधिकारी शशि कुमार ने बताया झरिया ऋषिदेव(55) ग्राम महादेवकोल थाना पलासी जिला अररिया निवासी अपनी बेटी के घर खनियांबाद आया था, जो गोरिया नदी पार करने के दौरान नदी में डूब गया।वहीं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा झरिया ऋषिदेव के डूबने की खबर मिली। जिसके बाद से स्थानीय गोताखोर एवं आपदा भोलेन्टियर की टिम द्वारा खोजबीन की जा रही है, लेकिन अबतक पानी में डूबे व्यक्ति झरिया ऋषिदेव का कोई पता नहीं चला है। इस दौरान घटना स्थल पर फतेहपुर थानाध्यक्ष पल्लवी कुमारी व अन्य लोग मौजूद थे। खबर लिखे जाने तक गोताखोर एवं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा गोरिया नदी में खोजबीन जारी है। अंचल अधिकारी शशि कुमार ने बताया कि लापता व्यक्ति को खोजने के लिए आज दूसरी टीम बुलायी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *