• Sat. Feb 14th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

महादलितों को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ: टेढ़ागाछ में लगेगा विशेष सेवा शिविर।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

टेढ़ागाछ प्रखंड की छह महादलित बस्तियों में भीमराव आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) ने अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें शिविर की तैयारियों पर चर्चा हुई।

इन शिविरों के जरिए केंद्र और राज्य सरकार की कुल 22 जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ महादलित परिवारों तक सीधे पहुंचाया जाएगा। लाभार्थियों को मौके पर ही योजनाओं से जुड़ी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

प्रत्येक शिविर स्थल पर संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी सुबह से ही मौजूद रहेंगे। लाभार्थियों की सुविधा के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए जाएंगे, जहां न केवल पंजीकरण किया जाएगा बल्कि समस्याओं का तुरंत समाधान भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *