• Sun. Mar 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

अपनी जान के परवाह किए बगैर देश के हिफाजत के लिए 24 घंटा तैनात रहते हैं हमारे जवान:- मधुकर अमिताभ(कमांडेंट)

शशि कोशी रोक्का, सारस न्यूज, किशनगंज।

ठाकुरगंज 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज द्वारा अपना 21वां स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी किशनगंज श्रीकांत शास्त्री के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उप कमांडेंट रविकांत द्विवेदी के द्वारा मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री का स्वागत एवं अभिनन्दन किया तथा उनके द्वारा बहुमूल्य समय निकालने के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

इस दौरान वाहिनी के पुरे वार्षिक प्रचालन उपलब्धियों एवं विभिन्न किय गए कार्यक्रम को बताया गया। इसके पश्चात किशनगंज जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री एवं कमांडेंट मधुकर अमिताभ द्वारा वाहिनी मुख्यालय के बलकर्मियो को पुरस्कृत किया गया एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान की गई। मुख्य अतिथि को वाहिनी के तरफ से कमांडेंट मधुकर अमिताभ मोमेंटो प्रदान किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि के द्वारा वाहिनी के सभी अधिकारियों एवं जवानों को वाहिनी के 21वां स्थापना दिवस की शुभकामनायें दी। तत्पश्चात वाहिनी के जवानों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम किए गए और सीमांत मुख्यालय सिलीगुड़ी से आये हुए जाज बैंड द्वारा उत्तम प्रदर्शन किया गया जिसमे उन्होंने गीत सुनाये तथा पुरे सभा को आनंदित किया इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा वाहिनी मुख्यालय की सभी सम्वायो के द्वारा लगाये गए विभिन्न प्रकार के खाद्य सामग्री के स्टालो का रिबन काट कर शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में सहायक कमांडेंट जय प्रकाश कुमार, सहायक कमांडेंट सुनील कुमार, सहायक कमांडेंट सिकंदर, निरीक्षक शंकर कुमार मंडल, निरीक्षक विजेंद्र ठाकुर, निरीक्षक राज कुमार मंडल, निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार मिश्र, निरीक्षक स्वरुप चंदा, उप निरीक्षक नरेश कुमार, उप निरीक्षक दिनकर कुमार मिश्र, मुख्य आरक्षी संदीप कुमार एवं बल के अन्य जवानों ने भाग लिया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *