• Sat. Sep 13th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आगामी 04 सितंबर को किशनगंज ग्रिड मेंटनेस कार्य के कारण चार घंटे के लिए ठाकुरगंज व पोठिया फीडर में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित।

सारस न्यूज, किशनगंज।

ठाकुरगंज प्रखंडवासियों को 04 सितंबर को बिजली का संकट सहन करना होगा। विद्युत आपूर्ति प्रशाखा, ठाकुरगंज में विद्युत आपूर्त्ति देने वाली 132/33 केवी ग्रिड उप केंद्र, किशनगंज में आगामी 04 सितंबर को ग्रिड मेंटनेस कार्य किया जाएगा जिस कारण 33 केवी ठाकुरगंज फीडर से विद्युत आपूर्ति दिन में 12 बजे से शाम चार बजे तक बाधित रहेगी। उक्त बातों की सूचना पत्र के माध्यम से संचरण अवर प्रमंडल, किशनगंज के विद्युत कार्यपालक अभियंता धीरज कुमार सिंहा ने दी हैं।

वहीं विद्युत सहायक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रशाखा ठाकुरगंज के अमरजीत कुमार ने कहा कि 132/33 केवी ग्रिड उप केंद्र, किशनगंज से ठाकुरगंज फीडर में विद्युत आपूर्ति बहाल होती हैं। ग्रिड मेंटनेस कार्य को लेकर ठाकुरगंज फीडर अंर्तगत चार सब स्टेशन छत्तरगाछ, ठाकुरगंज (शहरी), ठाकुरगंज (ग्रामीण) एवं चुरली तथा पोठिया प्रखंड अंतर्गत पोठिया एवं फाला सब स्टेशन में चार घंटे तक 04 सितंबर को किशनगंज ग्रिड मेंटनेस कार्य के कारण चार घंटे के लिए ठाकुरगंज व पोठिया फीडर में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित। बहाल नहीं हो पाएगी। इन फीडरों से जुड़ने वाली कुल छः विद्युत शक्ति उपकेन्द्रों की आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान दोनों प्रखंड के सभी एरिया चार घंटे के लिए प्रभावित रहेगा। उन्होंने कहा कि रविवार होने के कारण इस दिन को शट डाउन लिया गया है जिससे कम लोग प्रभावित रहेंगे। इसलिए इस दौरान किए जाने वाले उपयोगी कार्यों को उपभोक्ता पहले ही निपटा लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *