मंगलवार को ठाकुरगंज थाना परिसर में पुलिस अवर निरीक्षक उमेश प्रसाद सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद एक विदाई समारोह आयोजन कर भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जावेद अहमद अंसारी भी उपस्थित हुए। आयोजित विदाई समारोह में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जावेद अहमद अंसारी के साथ उपस्थित सभी लोगों द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस अवर निरीक्षक उमेश प्रसाद को माला पहनाकर उन्हें विदाई दी गई।
कार्यक्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जावेद अनवर अंसारी ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि थाने में नवनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों को सेवानिवृत्त उमेश प्रसाद सिंह के अनुभव से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने बताया कि उनके पुलिस विभाग में 41 वर्ष के कार्यकाल में कभी भी इन पर कोई एक दाग नहीं लगना यह एक बहुत बड़ी बात है। वही इनके कार्यों की सराहना करते हुए ठाकुरगंज के पूर्व थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने भी यह बताया कि वह ठाकुरगंज थाने में एक साथ काम करते हुए उनसे बहुत कुछ सीख पाने में सफल हुए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इन्हें ना शब्द से काफी नफरत थी। ना को यह हमेशा हां में बदलकर दम लेते थे।सेवानिवृत्त पुलिस अवर निरीक्षक उमेश प्रसाद सिंह के कार्यकाल की ठाकुरगंज थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु एसएसबी के सहायक समादेष्टा जयप्रकाश ने भी उनके कार्यों की सराहना की। इस विदाई समारोह में ठाकुरगंज के निवर्तमान नगर अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी, पूर्व नगर अध्यक्ष देवकी अग्रवाल, नागरिक एकता मंच के अध्यक्ष सिकंदर पटेल, भाजपा नेता बिजली सिंह, राजद के प्रदेश महासचिव मुस्ताक आलम, शौकत अली आदि के साथ ठाकुरगंज के कई गणमान्य भी उपस्थित थे।
विदाई समारोह में मंच संचालन जहांगीर आलम ने की। इस मौके पर गलगलिया थानाध्यक्ष सरोज कुमार, पाठामारी थानाध्यक्ष आनंद कुमार, जियापोखर थानाध्यक्ष संजना प्रसाद, प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर जितलेश कुमार, विनोद कुमार, विजय सिंह आदि सहित साथ अन्य पुलिस कर्मी भी मौके पर मौजूद थे।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply