सारस न्यूज, किशनगंज।
रविवार को अनुसूचित जनजाति संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आदिवासियों के हित की रक्षा हेतु ठाकुरगंज से एक जत्था पूर्णिया सम्मेलन में भाग लेने हेतु रवाना हुए। इस जत्था का नेतृत्व बेसरबाटी मुखिया अनुपमा ठाकुर कर रही थी। इस सम्मेलन की चर्चा करते हुए नेतृत्व कर रही मुखिया अनुपमा ठाकुर ने बताया कि बरसों से चल रही अनुसूचित जनजातियों के अधिकार और हक के साथ दोहरा मापदंड मनाने के रिवाज का विरोध आदिवासियों के द्वारा किया जा रहा है। जिसमें धर्म परिवर्तन किए गए लोगों के द्वारा आदिवासियों के सरकारी लाभ एवं आरक्षण को आदिवासियों को महरूम रखा जाता है। इसके विरोध में सभी समुदायों ने झंडा बुलंद की है।
इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए मुख्य रूप से अनुपमा ठाकुर, सुनील सहनी, पप्पू तिवारी, मुकेश हेंब्रम, संतोषी बासकी, मीना बस्की, सूमी मरांडी, रूबी मरांडी, सुमिता मरांडी, तलामय मुर्मु, चंपा हेंब्रम आदि सदस्य आगे थे।