• Sat. Oct 4th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ईद को लेकर पूरी तरह सजा हुआ है ठाकुरगंज बाजार, इत्र की महक व सेवई की खुशबू से खुशनुमा हुआ माहौल।

सारस न्यूज, किशनगंज।

रहमत और बरकत का महीना माह-ए-रमजान अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। ईद की खुशियां घरों पर दस्तक दे रही है। इस त्यौहार को लेकर बाजार पूरी तरह सज गया है। इत्र की महक और सेवई की खुशबू से पूरा माहौल खुशनुमा हो गया है। वही आकर्षक टोपिया और गमछा भी लोगों को आकर्षित कर रहा है। लोग अपनी क्षमता के अनुसार खरीदारी में जुट गए है। हालांकि आग बरसाती गर्मी और उमस के कारण दिन में कारोबार प्रभावित हो रहा है। लेकिन शाम ढलते ही वापस दुकानों पर रौनक लौटने लगती है। ठाकुरगंज शहर के व्यस्ततम स्थानों में दर्जन से अधिक सेवई की दुकान सजधज कर तैयार है। सेवई की खुशबू से बाजार महक रहा है। दुकानदारों के अनुसार सेवाइयो की डिमांड काफी है। रंग बिरंगी और अलग अलग स्वाद के सेवई लोगों को अपनी ओर लुभा रही है। बाजार में सेवई और लच्छा 130 रुपए से 350 रुपए तक उपलब्ध है। वहीं पैकेट बंद सेवई भी अलग-अलग भाव में बिक रहे हैं। जो 130, 220, 200, 380 से 500 रुपए की पैक में उपलब्ध है। जबकि इसी के साथ काजू 800 से 900 रुपए, किशमिश और खजूर डेढ़ सौ से 200 रुपए, छुहारा 350 रुपए प्रति किलो मिल रहा है। जैसे ही ईद नजदीक आई, वैसे दुकानें सज रही है। लच्छा व सेवई की दुकानों के साथ इत्र और टोपी की दुकानें भी सज गई है। तरह तरह के खुशबू में इत्र बिक रहे हैं। इत्र के कई रेंज दुकानों में सजा हुआ है। इसके अलावा भी रजनीगंधा, चमेली सहित विभिन्न तरह के इत्र बाजार में उपलब्ध हैं। इसके अलावा एक से एक गमछा बाजार में बिक रहा है। ईद को लेकर सुबह 9 बजे से देर रात तक बाजार खुली हुई रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *