• Wed. Apr 1st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

उत्क्रमित मध्य विद्यालय चेंगमारी के बच्चों ने तिंरगा यात्रा निकाल नगरवासियों में जलाया राष्ट्रप्रेम का अलख।

सारस न्यूज़ टीम, ठाकुरगंज।

आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर देशभर में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत नगर क्षेत्र में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय चेंगमारी के विद्यार्थियों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाल लोगों को इस अभियान के प्रति जागरूक किया गया।

इस दौरान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुनैना कुमारी ने चेंगमारी स्कूल द्वारा हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हुई। इस क्रम में शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को तिरंगा फहराने व देश की आजादी में स्वतंत्रता सेनानियों की भूमिका के बारे में बताया गया। तिंरगा यात्रा स्कूल प्रांगण से शुरु होकर भीमवालिश चौक, ठाकुरगंज क्लब ग्राउंड, भातढाला चौक, ब्लॉक रोड, हाईस्कूल, जिलेबिया मोड़, पावर हाउस, चेंगमारी गांव होते हुए अपने स्कूल तक पहुंची। इस दौरान स्कूल के आदिवासी बच्चों द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में आदिवासी नृत्य का प्रदर्शन किया और लोगों को राष्ट्रीय उत्सव के इस अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए नगरवासियों में राष्ट्रप्रेम की अलख जगाया। साथ ही इस यात्रा के दौरान स्कूल की छात्रा भारत माता एवं छात्र महात्मा गांधी, शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, उधम सिंह आदि के वेशभूषा में चल रहे थे। यात्रा में स्कूली बच्चों ने भारत माता की जय, झंडा ऊंचा रहे हमारा, स्वच्छ भातर-स्वच्छ भारत, राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान रहे तथा हर घर फहराओ तिरंगा जैसे नारों का उच्चारण किया। इस दौरान सभी के हाथों में तिरंगे झंडें थे।

उत्क्रमित मध्य विद्यालय चेंगमारी के प्रधानाध्यापक कमल कुंडू ने नागरिकों से आह्वान किया कि आगामी 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक नागरिक अपने- घरों व प्रतिष्ठानों पर पूरे गर्व और सम्मान के साथ राष्ट्र ध्वज तिरंगा को अवश्य फहराएं तथा शहीदों को याद करें।

विद्यालय द्वारा निकाली गई इस तिरंगा यात्रा में सहायक शिक्षक फतहुल बारी, शाहिस्ता रफत, अंजार आलम, निर्मल कुमार शाह, चंदन कुमार, अवनीश कुमार मिश्र, रेणु कुमारी, राम कुमार, पुष्पा कुमारी आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *