• Sun. Sep 14th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

उमवि सरायकुड़ी में कार्यरत रसोईया की खाना बनाने के दौरान हार्ट अटैक से हुई मौत।

सारस न्यूज टीम, सारस न्यूज, ठाकुरगंज।

ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत भोलमारा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सरायकुड़ी में कार्यरत महिला रसोईया की विद्यालय में खाना बनाने के दौरान अचानक मौत हो गई। बताया जाता है उक्त रसोईया की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। मृत महिला का नाम फूलो देवी भोलमारा पंचायत निवासी उम्र करीब 49 वर्ष है। इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. रुम्मान अहमद ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब 10:30 बजे रसोईया फूलो देवी विद्यालय में मध्याह्न भोजन का खाना बनाने की तैयारी कर रही थी, तभी अचानक वह बेसुध होकर गिर पड़ी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वही मौके पर परिजनों के अलावे स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बताया कि जब वे घर से विद्यालय के लिए निकली थी, तब वह बिल्कुल ठीक थी, लेकिन विद्यालय में खाना बनाने के दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गई। मृत महिला फूलो देवी की मौत होने पर परिजन व विद्यालय परिवार काफी शोकाकुल है। प्रभारी प्रधानाध्यापक के अनुसार इस घटना की जानकारी ठाकुरगंज बीआरपी सहित एमडीएम प्रभारी को दे दी गई है। वहीं सेवा के दौरान मृत्यु की घटना होने पर भोलमारा पंचायत के सरपंच सफीर अहमद, वार्ड सदस्य धन सिंह सहित स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अतिशीघ्र ही मुआवजा राशि दिलाए जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *