• Sun. Oct 5th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

एसएसबी और नेपाल सशस्त्र पुलिस बल के साथ पाठामारी सीमा चौकी में मीटिंग व बॉर्डर पर की गई संयुक्त गश्त।

सारस न्यूज, किशनगंज।

मंगलवार को 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज के ए समवाय पाठामारी एवं सशस्त्र पुलिस बल, पाठामारी (नेपाल) के साथ मीटिंग एवं बॉर्डर पर संयुक्त गश्त का आयोजन किया गया। गश्ती दल में ए समवाय पाठामारी की ओर से पेट्रोलिंग पार्टी के कमांडर सहायक उप निरीक्षक टी एच सुरेन के साथ 12 अन्य जवान एवं सशस्त्र पुलिस बल नेपाल की ओर से पेट्रोलिंग पार्टी के कमांडर सहायक उप निरीक्षक संतोष के साथ 05 अन्य जवान शामिल थे।

संयुक्त  गश्त बॉर्डर पिलर 113 से 112 तक की गई, गश्त के साथ साथ मीटिंग का आयोजन भी किया गया जिसमें सीमा पर होने वाली देशद्रोही एवं गैर – कानूनी गतिविधियों की चर्चा की गई और उनको रोकने के लिए संयुक्त अभियान और सख्ती से निपटने हेतु कार्यवाही करने बाबत चर्चा हुई। इस दौरान संयुक्त गश्ती दल ने नो मेंस लैंड पर मौजूद सीमा स्तंभों का निरीक्षण भी किया। जवानों ने नो मेंस लैंड पर अतिक्रमण तो नहीं है, इसकी भी जांच की। सरहद के पगडंडियों से आवागमन कर रहे लोगों के सामनों की जांच भी की। साथ ही सीमा से सटे गांवों के लोगों से मिलकर न सिर्फ उनका हाल जाना बल्कि उनसे अवैध गतिविधियां रोकने में जवानों का सहयोग करने की अपील की।

19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज के कार्यवाहक कमान्डेंट अनूप रोबा कच्छप ने बताया कि भारत और नेपाल की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक स्थिति में बहुत अधिक समानता है। दोनों देशों के बीच रोटी – बेटी का रिश्ता है। देश की खुली सीमा होने के कारण दोनों देशों के लिए यह एक चुनौती भी है, लेकिन सीमा पर एक दूसरे के सहयोग से इसे पूरा करने के लिए दोनों देशों के पुलिस बल हमेशा सजग और सतर्क हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *