• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

एसएसबी ठाकुरगंज द्वारा पुलिस स्मृति दिवस आयोजित, शहीदों के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।

सारस न्यूज, किशनगंज।

शुक्रवार को 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बटालियन मुख्यालय ठाकुरगंज में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वाहिनी के कमान्डेंट मधुकर अमिताभ ने सर्वप्रथम शहादत प्राप्त कर चुके जवानों को याद कर उनकी स्मृति में उनकी छायाचित्रों पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके उपरान्त रिथ चढाकर शहीदों को स्मरण कर नमन किया गया। तत्पश्चात सम्मान गार्ड द्वारा शहीदों को शोक शस्त्र से सलामी दी गयी।

इस क्रम में कमांडेंट मधुकर अमिताभ ने पुलिस स्मृति दिवस के संबंध में एसएसबी जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि 21 अक्टूबर 1959 को भारत चीन सीमा पर रखवाली करते हुए 10 पुलिस जवान शहीद हो गए थे। उन्हीं की शहादत की याद में इस दिन को मनाया जाता है। जब भी देशभक्ति की बात आती है तो अक्सर भारतीय सैनिकों को ही देश में याद किया जाता है, लेकिन देश के पुलिस के लिए यह खास दिन ज्यादातर लोगों को याद नहीं रहता है। ऐसे में 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस, पुलिस शहीद दिवस, पुलिस रिमेंबरयंस दिवस, पुलिस कमेमोरेशन दिवस, पुलिस मेमोरियल दिवस जैसे नाम से भी जाना जाता है।

उक्त कार्यक्रम के पश्चात् वाहिनी मुख्यालय में शहीद दिवस के उपलक्ष्य में वाहिनी कमान्डेंट मधुकर अमिताभ की अगुवाई में मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें वाहिनी मुख्यालय की ही दो टीमों के मध्य क्रिकेट मैच कराया गया। प्रतियोगिता में जवानों ने बड़े जोश व उमंग के साथ भाग लिया।

उक्त कार्यक्रम के दौरान उप कमान्डेंट जीत लाल, सहायक कमान्डेंट जय प्रकाश कुमार, सहायक कमान्डेंट एस. ए. सिकन्दर, सहायक कमान्डेंट (चिकित्सा) डॉ सुमित कुमार चौरसिया, निरीक्षक शंकर कुमार मण्डल, निरीक्षक राज कुमार पाण्डेय, निरीक्षक (मंत्रा.) किरीट मैपर, सहायक उप निरीक्षक (संचार) बृजभूषण सहित एसएसबी के समस्त जवान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *