• Sat. Sep 13th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

एसएसबी द्वारा संचालित वृक्षारोपण अभियान- 23 के उपलक्ष्य में बालिका उच्च विद्यालय ठाकुरगंज में वृक्षारोपण कार्यकम आयोजित।

सारस न्यूज, किशनगंज।

शुक्रवार को 19 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, ठाकुरगंज के कार्यवाहक कमान्डेंट अनूप रोबा कच्छप के दिशा निर्देश पर आयोजित वृक्षारोपण अभियान- 2023 पर वाहिनी मुख्यालय ठाकुरगंज द्वारा प्लस टू प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय ठाकुरगंज एवं समस्त समवायों के विभिन स्कूलों में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो महफूज़ जावेद ने उप कमान्डेंट एम ब्रोजेन सिंह का विद्यालय प्रांगण में आने पर अभिवादन किया। इसके बाद विद्यालय परिसर के रिक्त व उपयुक्त स्थानों में सबों ने मिलकर वृक्षारोपण किया।

इस मौके पर प्रधानाध्यापक मो महफूज जावेद ने वृक्षारोपण के लिए विद्यालय को चुनने पर एसएसबी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वाहिनी के द्वारा चलाये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में पूर्ण सहयोग देंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पर्यावरण की रक्षा एक वैश्विक समस्या बन चुकी है। बढ़ते प्रदूषण के कारण जलवायु व मौसम परिवर्तन के समय में भी बदलाव आ गया है। इसलिए समस्त सृष्टि एवं पर्यावरण की रक्षा हेतु पौधारोपण एक अत्यंत ही कारगर उपाय है।

इसके पश्चात उप कमान्डेंट एम. ब्रोजेन सिंह ने विद्यालय के बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्षारोपण के द्वारा ही हम धरती पर अपने अस्तित्व की रक्षा कर सकते है। पर्यावरण बचाने का कार्य हम अपने घर से ही शुरू कर सकते हैं। कोशिश करें कि एक पौधा जरुर लगायें, ध्यान रखें कि प्रकृति सुरक्षित तो मानव जीवन भी सुरक्षित।
कार्यक्रम के दौरान उप निरीक्षक दिनकर मिश्रा, उप निरीक्षक रंगीला राम, उप निरीक्षक लीलाधर बरवा, मुख्या आरक्षी संदीप कुमार, सहायक शिक्षिका मधु श्रद्धा, टिंकू कुमारी आदि सहित अन्य शिक्षक व एसएसबी जवान मौजुद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *