• Sun. Mar 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

एसएसबी ने छः मवेशियों के साथ एक आरोपी तस्कर को इंडो नेपाल सीमा से किया गिरफ्तार।

सारस न्यूज, किशनगंज।

शनिवार को 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज अंतर्गत सीमा चौकी तवलभिट्टा की त्वरित कार्यवाही दल ने गुप्त सूचना के आधार पर दोपहर करीब एक बजे सियालडांगा चौक के पास भारत-नेपाल सीमा पीलर संख्या 108 से 03 किलोमीटर की दूरी (भारत की ओर) 06 मवेशी के साथ 01 तस्कर को धर दबोचा।

इस क्रम में तस्कर का वाहन (टाटा मैजिक) नंबर डब्लूबी-91 1251 भी जब्त किया गया। वहीं पूछताछ में आरोपी तस्कर का नाम आसिफ उर्फ़ अजमल पिता मो छोटे मियां (उम्र-20 साल) ग्राम-खटखटी पो-पिपरीथान, थाना कुर्लिकोट जिला- किशनगंज का रहने वाला बताया गया। आरोपी तस्कर इन मवेशियों को अवैध रूप से नेपाल से भारत में ला रहा था। सभी आवश्यक कागजी कार्यवाही के उपरांत आरोपी तस्कर को मवेशियों के साथ कुर्लिकोट थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *