• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

एसएसबी ने पिकअप में लदे 6 मवेशियों को किया जब्त, गिरफ्त में भी लिए गए दो तस्कर।

सारस न्यूज, किशनगंज।

19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज की एफ समवाय की वाह्य सीमा चौकी तबलभिट्टा के जवानों ने भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 108/10 से 06 किलोमीटर की दूरी (भारत की ओर) ग्राम अदारगुड़ी, पेट्रोल पम्प के पास एक बोलेरो पिकअप में लदे 06 मवेशी (भैस) सहित दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। प्राप्त गुप्त सुचना के अनुसार 19वीं वाहिनी के कमान्डेंट के निर्देश के आलोक में  विशेष गश्त अभियान चला मवेशी तस्करी करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए उक्त कार्रवाई की गई।

एसएसबी सूत्रों के मुताबिक इन मवेशियों को बोलेरो पिकअप वाहन संख्या बीआर-07 जीबी-4178 में भर कर अवैध तरीके से ले जाया जा रहा था जिसमें  03 भैंसों सहित 03 भैंस के बच्चे लदे थे। गिरफ्तार किये गए तस्करों में सुरेश रॉय (उम्र 24 वर्ष) पिता बुधु रॉय एवं राकेश रॉय (उम्र 27वर्ष) पिता – जगदीश रॉय दोनों ग्राम- मथूआधर्मपुर, पोस्ट- खेरी दिल्मानपुर बोहर, थाना- खानपुर, जिला- समस्तीपुर (बिहार) के रूप में पहचान पाई गई है। जब्त किए गए सभी मवेशी (भैंस) एवं ट्रक तथा गिरफ्त में लिए गए दोनों तस्करों को आवश्यक कागजी कार्यवाही के साथ ठाकुरगंज पुलिस को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *