एसएसबी सीमान्त मुख्यालय सिलीगुड़ी के महानिरीक्षक (आईजी) अमित कुमार ने 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज एवं वाहिनी के समवायों के दो दिवसीय निरीक्षण हेतु ठाकुरगंज पहुंचे। सर्वप्रथम महानिरीक्षक अमित कुमार द्वारा सीमा चौकी आमबाड़ी, गिल्हाबाड़ी और समवाय कद्दूभिट्टा का औचक निरीक्षण किया गया। समस्त प्रचालन सम्बंधित कार्यों के जांचोपरांत सैनिक सम्मलेन किया गया और सभी जवानों से उनके व्यक्तिगत या सरकारी जो भी परेशानियाँ है उनके बारे में पूछा गया और उनके निराकरण हेतु उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया।
आईजी अमित कुमार ने सभी जवानों को आजकल होने वाले साईबर ठगी के बारे में सतर्क रहने हेतु आदेशित किया और बताया कि आज के समय में साईबर ठगी के बहुत सारे तरीके हैं जिनसे सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है। निरीक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन आईजी द्वारा डॉग स्क्वाड एवं वाहिनी मुख्यालय ठाकुरगंज का निरीक्षण किया गया।
वाहिनी के कमान्डेंट मधुकर अमिताभ द्वारा आईजी अमित कुमार का वाहिनी मुख्यालय ठाकुरगंज में स्वागत किया गया और सम्मान गार्ड द्वारा सलामी दी गई। आईजी अमित कुमार ने वार्षिक निरीक्षण कार्यक्रम के तहत सभी प्रकार के कार्यों की जाँच की और नई जगह के जल्द निर्माण हेतु प्रतिबद्ध रहने का आश्वासन दिया। इसके बाद सैनिक सम्मलेन के द्वारा समस्त कार्मिकों से मुखातिब होते हुए आईजी अमित कुमार द्वारा कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गई और मार्गदर्शन किया गया। उन्होंने समस्त एसएसबी के अधिकारियों एवं जवानों व कार्मिकों को साइबर ठगी से बचने की हिदायत दी। इसके उपरांत वाहिनी में बड़ा खाना के आयोजन में जवानों के बीच खाना खाकर जवानों का मनोबल एवं उत्साहवर्धन किया।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply