• Thu. Feb 5th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

एसएसबी ठाकुरगंज ने तस्करी के लिए नेपाल ले जा रहे स्पेयर पार्ट्स के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार।

सारस न्यूज, गलगलिया।

भारत-नेपाल सीमा के पिलर सं-125 के समीप एसएसबी 19वीं बटालियन कद्दूभिट्ठा व सालबारी टोला बीओपी के जवानों ने संयुक्त कार्रवाई कर स्पेयरपार्ट्स एवं एक बाइक को जब्त कर नेपाल के एक तस्कर को हिरासत में लिया है। भारत से नेपाल तस्करी कर ले जा रहे सामानों के साथ पकड़ा गया आरोपी की पहचान प्रदीप राजवंशी उम्र करीब 23 वर्ष साकिन- चेताबारी, थाना बिर्तामोड़, जिला झापा नेपाल बताया गया है। एसएसबी द्वारा आवश्यक कार्रवाही के बाद जब्त समान इंजन ऑयल साढ़े छह लीटर, फिल्टर ऑयल 26 डब्बा, डीजल फिल्टर 17 डब्बा, फिल्टर एफसी 2, फ्यूल फिल्टर आधा लीटर सहित होंडा मोटरसाईकिल के साथ आरोपी को ठाकुरगंज कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *