आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 19वीं वाहिनी एसएसबी द्वारा बटालियन मुख्यालय ठाकुरगंज के साथ-साथ सभी समवायों एवं वाह्य सीमा चौकियों में आठवाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें गत 75 दिनों से चला आ रहा योग महोत्सव कार्यक्रम भी संपन्न हुए। वहीं उक्त कार्यक्रम की शुरुआत बटालियन के कमांडेंट मधुकर अमिताभ ने किया। इस दौरान बटालियन मुख्यालय में एसएसबी के योग प्रशिक्षक मुख्य आरक्षी मनीष कुमार गुप्ता के द्वारा योग कराने के साथ-साथ उसके फायदे और कुछ सावधानियाँ बरतने के बारे में भी बताया गया। वहीं इस अवसर पर प्रखंड के उमवि बैरागीझाड़, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय ठाकुरगंज, ताराचंद धानुका एकेडमी आदि संस्थानों में भी योग शिविर आयोजित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान मधुकर अमिताभ ने सबों को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत और दुनिया भर में मानवता के लिए योग की थीम पर आयोजित किया गया। इस वक्त विश्व के अधिक से अधिक देशों के लोग क्षेत्रीयता, वर्गीयता, धर्म और अन्य भेद से ऊपर उठकर योग को अपने जीवन का महत्वपूर्ण अंग के रूप में स्वीकार कर रहें हैं।
उन्होंने कहा कि योग हमारी शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक विकास और स्वास्थ्य का एक प्रमुख साधन है। योग, भारतीय मनीषी द्वारा विश्व को प्रदान किया गया वह अमूल्य उपहार है जो शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है।हमें गर्व है कि हमारे इस प्राचीन दर्शन को विश्व ने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के महत्त्वपूर्ण साधन के रूप में स्वीकार किया है। यह भारत की ओर से वसुधैव कुटुम्बकम यानि विश्व एक परिवार है की अवधारणा को परिलक्षित करता है। वहीं ताराचन्द धानुका एकेडमी के प्राचार्य कपिलेश्वर ठाकुर ने कहा कि योग का अभ्यास शरीर, श्वास और मन को जोड़ता है। साथ ही योग से शरीर और सोच में संतुलन स्थापित होता है। अगर आप रोजाना सुबह उठकर इसका अभ्यास करते हैं तो योग आपके लिए बहुत फायदेमंद है। यह मन और शरीर का एक संयुक्त वर्क आउट है,जो आपके मस्तिष्क के कार्यों को बढ़ाता है।
इस अवसर पर एसएसबी के उप कमांडेंट जीत लाल, उप कमांडेंट रविकान्त द्विवेदी, सहायक कमांडेंट (चिकित्सा) सुमित कुमार चौरसिया, उप निरीक्षक दिनकर कुमार मिश्रा, प्रधानाध्यापक मो महफूज जावेद, अमित सिन्हा सहित स्कूली छात्र-छात्राएं, सशस्त्र सीमा बल के सभी अधीनस्थ अधिकारी, महिला व पुरुष एसएसबी जवान मौजूद थे।
सारस न्यूज़, किशनगंज।

Leave a Reply