• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

कद्दूभिट्टा के जवानों ने मदिरा के खेप के साथ 02 महिलाओं को साईकिल सहित किया गिरफ्तार।

सारस न्यूज, ठाकुरगंज।

ठाकुरगंज 19 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के ई समवाय कद्दूभिट्टा के जवानों द्वारा कमान्डेंट 19 वीं वाहिनी के निर्देश पर विशिष्ठ गश्त के दौरान मदिरा तस्करी करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए भारत-नेपाल सीमास्तंभ संख्या 125 से 20 मीटर की दूरी भारत की ओर से 5 लीटर की 4 गैलन (कुल 20 लीटर) एवं 1 लीटर की 2 बोतल देशी मंदिरा के खेप के साथ 2 महिलाओं को दो साईकिल सहित गिरफ्तार किया गया है। जो इस देशी मंदिरा को नेपाल से भारत में अवैध तरीके से ला रहीं थीं। तस्करी में शामिल महिलाओं में सुनीता बसके उम्र- (32) चुनु किस्कू उम्र- (23) शामिल हैं। गिरफ्तार महिलाओं पर आवश्यक कागजी कार्यवाही के उपरांत दोनों तस्करों को पुलिस थाना जियापोखर को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *