• Fri. Dec 12th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

कांग्रेसियों ने ठाकुरगंज में निकाली गौरव तिरंगा यात्रा।

सारस न्यूज, किशनगंज।

आजादी के 75 वें साल पूरे होने पर इस वर्ष को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस व बिहार कांग्रेस कमेटी गौरव यात्रा के रूप में मना रही है। इसी क्रम में रविवार को ठाकुरगंज नगर में कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष उत्तम दास के नेतृत्व में गौरव तिरंगा यात्रा निकाली गई। गौरव यात्रा जिला उपाध्यक्ष रमेश जैन के आवास से निकलकर पूरे नगर का भ्रमण करते हुए पुनः उपाध्यक्ष के आवास पर आकर समाप्त हुई। यात्रा में कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के नारे लगाए।

इस दौरान कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष उत्तम दास ने कहा कि इस यात्रा के जरिए लोगों को आपसी भाईचारगी व देशप्रेम का संदेश देना है ताकि देश में लोगो को जाति -धर्म, रंग-वेशभूषा के आधार पर भेदभाव न किया जाए। सभी देशवासी आपसी भाईचारगी के साथ देश के उन्नति में सहायक बने जिससे देश प्रगतिपथ पर अग्रसर हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिद्धांतवादी पार्टी व सकारात्मक राजनीति करती है। उन्होंने केन्द्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि देश की गिरती अर्थव्यवस्था, बढ़ती मंहगाई, बेरोज़गारी, हॉर्स ट्रेडिंग जैसे गंभीर मुद्दों पर चिंतन व मंथन करने की जरुरत है।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रमेश जैन, जिला महासचिव मो सलीम, सचिव लाल मोहम्मद, सांसद प्रतिनिधि मो हकीमुद्धीन, प्रखंड उपाध्यक्ष कैसर आलम, प्रदीप यादव, युवा नगर अध्यक्ष मो मुन्ना, पंचायत अध्यक्ष मो. फारूक सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्त्ता गौरव तिरंगा यात्रा में शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *