बुधवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज के परिसर के साथ- साथ समस्त समवाय एवं वाह्य सीमा चौकियों में वृहद् स्तर पर कारगिल युद्ध में शहीदों को नमन करते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया गया। इसी क्रम में क्षेत्रीय मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल रानीडांगा के उप महानिरीक्षक मंजीत सिंह पड्डा एवं 19वीं वाहिनी के कमान्डेंट स्वर्णजीत शर्मा के द्वारा समवाय मुख्यालय नावडूबा में शहीदों को नमन करते हुए वृक्षारोपण किया गया।
एसएसबी के जवानों व सीमासवासियों को संबोधित करते हुए डीआईजी मंजीत सिंह पड्डा ने कहा कि कारगिल विजय दिवस प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को उन शहीदों की याद में मनाया जाता है, जिन्होंने कारगिल युद्ध में अपने देश के लिए लड़ते हुए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया था और वीरगति को प्राप्त हुए। कारगिल युद्ध पर जीत के लिए भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन विजय प्रारंभ किया गया था और इसकी सफलता के बाद इसे कारगिल विजय दिवस का नाम दिया गया। यह युद्ध वर्ष 1999 में भारत और पकिस्तान के बीच 60 दिनों तक युद्ध चला था इस युद्ध का अंतिम दिन 26 जुलाई था। इसी कारण 26 जुलाई को पूरा देश कारगिल विजय दिवस के रूप में शहीदों को सम्मान एवं श्रद्धांजलि देने के लिए मनाते हैं। इस अवसर पर वाहिनी मुख्यालय में भी एसएसबी के समस्त अधिकारियों तथा बल कार्मिकों द्वारा वृहद् स्तर पर वृक्षारोपण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी अनूप रोबा कछप, उप कमांडेंट एम. ब्रोजेन सिंह, उप कमांडेंट जगजीत सिंह जेगवार, सहायक कमांडेंट (संचार) सुनील कुमार सहित बल के सभी अधीनस्थ अधिकारी एवं समस्त जवान मौजूद थे।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply