सारस न्यूज, किशनगंज।
किशनगंज ज़िले के चार नगर निकायों के निर्वाचन को लेकर अलग अलग कोषांगों का गठन किया गया है।जिसमे नगर परिषद किशनगंज, नगर पंचायत ठाकुरगंज, बहादुरगंज व नगर पंचायत पौआखाली के लिए अलग अलग कोषांगों का गठन किया गया है।अलग अलग कोषांगों के लिए पदाधिकारियों व कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिसमे ज़िला निर्वाचन कोषांग, कार्मिक कोषांग, वाहन कोषांग, सामग्री कोषांग, मतपत्र कोषांग, ईवीएम कोषांग सहित विभिन्न कोषांगों का गठन किया गया है।
इनमे अलग अलग कोषांग के प्रभारी के रूप में डीडीसी मनन राम, एडीएम अनुज कुमार, सीनियर डिप्टी कलक्टर व जिला स्तर के पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अलावा विधि व्यवस्था कोषांग व आदर्श आचार संहिता कोषांग का भी गठन किया है।यह कोषांग गोपनीय प्रशाखा में होगा। शान्तिपूर्ण व निष्पक्ष निर्वाचन को लेकर चुनाव की तिथि घोषित होने से पूर्व ही हर स्तर से तैयारियां की जा रही है।