किशनगंज जिले के दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के तहत केंद्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी पहुंचे ठाकुरगंज, कहा- एफपीओ से जुड़कर अपनी आय दुगुनी कर सकते हैं किसान।
हम किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) के माध्यम से कृषि में क्रांति ला सकते हैं और किसान के जीवन में परिवर्तन किया जा सकता है। भविष्य में एफपीओ की बहुत बड़ी भूमिका रहने वाली हैं। किसान को स्वयं अपनी फसल की मार्केटिंग, सोरटिंग, ग्रेेडिंग इत्यादि कर अपनी यूनिट को खड़ा करना होगा और आज का किसान अपनी आय को बढाने के लिए एफपीओ की ओर देख भी रहा है। ये बाते केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने किशनगंज जिले के दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के तहत ठाकुरगंज दौरे के दौरान गुरुवार को कही। वे ठाकुरगंज के डांगीबाड़ी गाँव में स्थानीय कृषकों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान अधिक से अधिक संख्या में उत्पादक समूह से जुड़कर अपनी खेती को लाभकारी बनाकर अपनी आय बढ़ा सकते हैं। किसान अब सीधे एफपीओ के माध्यम से अपनी उपज को बेच सकेंगे। सरकार की ऐसी मंशा है कि किसानों की आय दोगुनी हो, इसके लिए बिचौलियों से बचें। एफपीओ के माध्यम से बड़ी-बड़ी कंपनियां किसानों से उनकी उपज खरीदेगी। इससे किसानों को बिचौलियों से भी बचाया जा सकेगा। भुगतान में भी किसी प्रकार की समस्या नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि किसान को आत्मनिर्भर बनाने व उनकी आय को दोगुना करने की दिशा मे प्रधानमंत्री ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास पर बल दे रहे हैं और इस कार्य को अमलीजामा पहनाने के लिए एफपीओ की महत्वपूर्ण भूमिका हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लक्ष्य रखा है कि देश केे किसान के आर्थिक हालात सुधरे और किसानों को उनका अधिकार मिलें तथा उनके जीवन में परिवर्तन आएं। उसी दिशा मेें भारत सरकार ने 10 हजार एफपीओ स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने छोटे व सीमांत किसानों की चिंता की हैं और सामूहिक खेती को बढावा देने का काम किया है ताकि छोटे व सीमांत किसानों को अपनी खेती के लिए किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हों।
नपं ठाकुरगंज के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का किया गया सम्मान:- वहीं भारत सरकार के केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण राज्य मंत्री केलाश चौधरी अपने दो दिवसीय किशनगंज दौरे के पहले दिन सर्वप्रथम बागडोगरा एयरपोर्ट से सीधी ठाकुरगंज पहुंचे। इस दौरान प्रखंड के बेसरबाटी पंचायत के पिपरीथान स्थित भाजपा महिला मोर्चा के जिला महामंत्री सह स्थानीय मुखिया अनुपमा देवी ठाकुर के आवास पर पहुंचे, जहां भाजपा जिला ईकाई के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कार्यकर्त्ताओं ने फुल माला एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बिजली सिंह के आवास पर नगर पंचायत ठाकुरगंज के नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद श्रीकृष्ण सिंह उर्फ़ सिकंदर पटेल, उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिन्हा व वार्ड पार्षद दुर्गा कुमारी गुप्ता, देवाशीष विश्वास, रूपवती देवी, पूनम कुमारी, सजन कुमार, दिलीप सिंह, कंचन देवी, पार्षद प्रतिनिधि प्रदीप साह, अमित कुमार सिन्हा, पार्षद प्रतिनिधि अनिल साह, कृष्णनंदन झा को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री ने नगर के भातढाला स्थित श्री रामजानकी मंदिर में पूजा अर्चना की तथा भातढाला पोखर परिसर में वृक्षारोपण किया। इसके उपरांत केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण राज्य मंत्री केलाश चौधरी ने भाजपा मंडल अध्यक्ष धनन्जय सिंह के आवास डांगीबाड़ी में किसानों से सीधे संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित किए।
जैन समुदाय के लोगों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन:- ठाकुरगंज के जैन समुदाय के लोगों ने झारखंड में अवस्थित जैनियों के तीर्थ स्थल सम्मेद शिखरजी के पर्यटन स्थल बनाने के विरोध में केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी को ज्ञापन सौंप कर झारखंड सरकार के निर्णय का घोर विरोध किया और कहा कि सम्मेद शिखरजी एक धार्मिक स्थल है। इसे पर्यटन स्थल के रूप में तब्दील नहीं किया जा सकता। जैन समुदाय के प्रतिनिधिमंडल में प्रदीप जैन, मोहन जैन, राजेश जैन, सुमित जैन, विनोद जैन आदि ने कहा कि जैन समुदाय के धार्मिक आस्था का केंद्र सम्मेद शिखर को झारखंड सरकार द्वारा पर्यटक स्थल घोषित करने के बाद देशभर का जैन समाज आंदोलित और आक्रोशित है। जैन समाज के लोगों ने इस मामले केंद्र सरकार से पहल की मांग की। वहीं उक्त कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक सिकंदर सिंह, पूर्व विधायक गोपाल अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप, लोकसभा संयोजक गोपाल मोहन सिंह, जिला महामंत्री तरुण सिंह, पंकज साहा, पूर्व मुख्य पार्षद देवकी अग्रवाल, ठाकुरगंज विधानसभा प्रभारी दीपक श्रीवास्तव, प्रमुख धनलाल गणेश, दरप लाल सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष अनिल महाराज, मनमोहन साह, दिलीप दास, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकित कौशिक, संजय उपाध्याय, सुनील तिवारी, अतुल सिंह, भरत महतो, जनश्रुति कुमार, अनिल साह, सन्नी झा, विवेक साहा, अंजली मंडल, बैजनाथ पासवान, राजेन्द्र साह सहित बड़ी संख्या में भाजपाई उपस्थित थे।
सारस न्यूज, किशनगंज।