• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

किसान मोर्चा द्वारा सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण पर्व का किया गया आयोजन।

सारस न्यूज टीम, किशनगंज।

नरेन्द्र मोदी सरकार के आठ वर्ष पूरा होने पर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा सखुआडाली के दर्जीभिट्टा गांव में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर्व का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बिजली प्रसाद सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने सदा गरीब कल्याण के लिए एवं देश के मान- सम्मान की रक्षा के लिए कार्य किया। उन्होंने रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में फंसे भारतीयों को सुगमता पूर्वक स्वदेश वापस लाने की चर्चा की। कोरोना काल में गरीबों को मुफ्त अनाज तथा आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत पूरे देशवासियों को मुफ्त में कोरोना का टीका उपलब्ध कराया।

कोरोना काल के दौरान मोदी सरकार ने गरीबों के स्वास्थ्य, आवास एवं भोजन की व्यवस्था की। उज्जवला योजना के अंतर्गत गरीबों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया गया। स्वच्छता के संदर्भ में उन्होंने पूरे देश में शौचालय का निर्माण करवाया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का आठ साल बेमिसाल रहा है तथा आगे भी सरकार इसी तरह सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण का कार्य करते रहेगी। उन्होंने बताया कि सेवा सुशासन गरीब कल्याण पखवारा कार्यक्रम 14 जून तक चलेगा। भाजपा कार्यकर्ता केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं, इसका भी उन्होंने कार्यकर्त्ताओं से आग्रह किया। इस दौरान किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष धरम लाल सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मोहन लाल सिंह, बुद्धी लाल सिंह, दीपक सिंह, रमेश लाल सिंह, सुग्रेंद्र सिंह, देवनंदन मंडल, बसंत सिंह, पंचालाल सिंह, धनपथ कु० सिंह, रत्न सिंह गोविन्द सिंह, बीरबल शर्मा आदि भाजपा कार्यकर्त्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *