• Sat. Sep 13th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

कैलाशपति मिश्रा के जन्म शताब्दी सामारोह में शामिल होने ठाकुरगंज से भाजपा कार्यकर्त्ता हुए रवाना।


सारस न्यूज, किशनगंज।


भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य और बिहार भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र की 100वीं जयंती को बिहार भाजपा जन्म शताब्दी वर्षगांठ के रूप में मनाएगी। इसी को लेकर ठाकुरगंज के भाजपा कार्यकर्ता  उक्त कार्यक्रम में शामिल होने ठाकुरगंज नगर मंडल, ग्रामीण तथा पौआखाली मंडल से भाजपा पदाधिकारी, मोर्चा, शक्ति केंद्र के प्रमुख ठाकुरगंज कैपिटल एक्सप्रेस ट्रेन से पटना के लिए रवाना हुए।
इस संबंध में भाजपा जिला महामंत्री बिजली प्रसाद सिंह ने बताया कि भाजपा के बिहार के प्रथम प्रदेश अध्यक्ष और गुजरात के पूर्व राज्यपाल स्व कैलाशपति मिश्रा के जन्म शताब्दी सामारोह की आगामी 5 अक्टूबर गुरुवार पटना के बापू सभागार में शुरुआत होगी। उन्होंने बताया कि एक माह तक चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का शुभारंभ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। उन्होंने कहा कि  किशनगंज ज़िला के पार्टी के सभी अधिकारी, प्रकोष्ठों के अध्यक्ष कार्यक्रम में भागीदारी करेंगे। कैलाश मिश्रा के स्वप्न बिहार में अपने दम पर सरकार बनाने को साकार करने का संकल्प राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने लेंगे।
उन्होंने कहा कि कैलाशपति मिश्र हम सबके प्रेरणा स्रोत हैं। इस शताब्दी जयंती समारोह के अवसर पर उनके साथ काम करने वाले और पूरे बिहार के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। 
वहीं इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल सिंह, ग्रामीण अध्यक्ष धर्मलाल सिंह, पौआखाली मंडल अध्यक्ष अशोक सिन्हा के साथ- साथ जिला उपाध्यक्ष तरुण सिंह, जिला महामंत्री बिजली सिंह, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी, ठाकुरगंज विधानसभा विस्तारक राजीव रंजन, पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री बिप्लव कर्मकार, भाजपा कार्यकर्ता सह वार्ड पार्षद अमित कुमार सिन्हा, पिछड़ा मोर्चा नगर अध्यक्ष सुरित सरकार, युवा मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मण झा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *