स्वतंत्रता दिवस का 75वां वर्षगांठ मनाने की तैयारी सीमावर्ती क्षेत्र गलगलिया में जोरों पर है। गलगलिया थानाध्यक्ष सरोज कुमार द्वारा सोमवार को मनाए जाने वाले जश्न-ए-आजादी की तैयारी थाना परिसर में पूरी कर ली गई है। गलगलिया थाना परिसर में रविवार को ग्रामीण चौकीदार व अन्य पुलिसकर्मीयों ने झंडोत्तोलन को लेकर साफ सफाई किया। नवनिर्मित गलगलिया मद्य निषेध चेकपोस्ट पर प्रथम बार झंडोतोलन कार्यक्रम को लेकर अवर निरीक्षक ईश्वरीय प्रसाद की तैयारी भी जोरों पर देखी जा रही है। वहीं थाना क्षेत्र में सरकारी-गैर सरकारी संस्थानों, शिक्षण संस्थानों,पंचायत भवन, स्वयंसेवी संगठनों द्वारा भी स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। इस वर्ष 15 अगस्त 2022 को देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे हो जाएंगे। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के 75 हफ्ते पहले, 12 मार्च 2021 को केंद्र सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव का आगाज किया था जो 15 अगस्त 2023 तक चलेगा। इस अमृत महोत्सव के तहत इस साल स्वतंत्रता दिवस को जोरशोर से मनाने की तैयारी है। आजाद भारत का यह साल (2022) 76वां स्वतंत्रता दिवस होगा। चूंकि आजादी के 75 साल पूरे हुए हैं, इस कारण वर्षगांठ 75वीं होगी।
इस बार खाश होने वाला है स्वतंत्रता दिवस
आजादी का त्योहार हमारी स्वतंत्रता का प्रतीक है। यह दिन एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में हासिल उपलब्धियों के जश्न मनाने का है। इस साल भी समूचा भारत आजादी का जश्न मनाने के लिए तैयार है, सबकुछ न्यौछावर करने की सौगंध खाने को भी तत्पर हैं. इस साल आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है इस कारण भारत का ये राष्ट्रीय त्यौहार और भी खास होने वाला है।
सीमावर्ती क्षेत्र गलगलिया इस समय तिरंगे के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। गलगलिया बाजार में युवाओं द्वारा विशेष तौर पर तिरंगामय किया गया है। इसे देखकर हर किसी के मन में देश भक्ति की भावना उत्पन्न हो रही है। बाजार के युवाओं में समीम अख्तर,विवेक गुप्ता,नीरज सहनी आदि ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हमारी तरफ से भी देश भक्ति और धर्म भक्ति से ओतप्रोत होकर हर घर तिरंगा अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है।
विजय गुप्ता,सारस न्यूज,गलगलिया।

Leave a Reply