• Sat. Mar 21st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

घने कोहरे में लिपटा पूरा किशनगंज, ठाकुरगंज में विजिबिलिटी 60 मीटर से भी कम।

सारस न्युज़ टीम, ठाकुरगंज।

इस वक्त पूरे बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने भी 2 दिन और बहुत ठंडे रहने की संभावना जताई है। ठाकुरगंज से प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां विजिबिलिटी बहुत ही कम है। ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन से एक यात्री द्वारा भेजे गए तस्वीर से स्पष्ट पता चलता है की विजिबिलिटी बहुत कम है। प्रशासन ने पहले ही लोगों को ठंड से बचने की सलाह दी है इसी क्रम में क्षेत्र के स्कूलों को भी 10 जनवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है। अब देखना यह है कि इतनी ठंड में 11 जनवरी से दुबारा स्कूल खुलता है या प्रशासन स्कूल की छुट्टी को और बढ़ाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *