• Sat. Sep 13th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

छत्रपति शिवाजी की नई जोर पकड़ने लगी छत्रपति शिवाजी की नई प्रतिमा स्थापित करने की मांग, जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो लोग मजबूरन उतरेंगे सड़क पर।

सारस न्यूज टीम, ठाकुरगंज।

छत्रपति शिवाजी की नई प्रतिमा स्थापित करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। कहा जा रहा है कि छत्रपति शिवाजी महाराज की नई प्रतिमा को जल्द स्थापित किया जाय। उक्त बातें भाजपा नेता अमित सिन्हा और विद्यार्थी परिषद के कार्यसमिति सदस्य रितेश यादव ने कहा। दोनों ने कहा कि 1998 में जिलेबिया मोड़ पर पूर्व भाजपा विधायक ठाकुरगंज सिकंदर सिंह व तत्कालीन डीएम के प्रयास से स्थापित किया गया था।

ठाकुरगंज में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा स्थापित हुई थी। वर्तमान समय में फोरलेन सड़क निर्माण के कारण एंजेसी द्वारा प्रतिमा को हटाया गया है। परंतु देखरेख के अभाव में प्रतिमा टूट गई है। शिवाजी की टूटी प्रतिमा रखी हुई है। इससे देश की महापुरुष का अपमान हो रहा है। प्रत्येक वर्ष शिवाजी की प्रतिमा पर 19 फरवरी को जयंती मनाते हैं। हम सभी मांग करते हैं जल्द से जल्द शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित किया जाय एवं टूटी प्रतिमा को रास्ते से हटाकर सुरक्षित स्थान पर रखा जाए। प्रतिमा टूटी कैसे व टूटने के बाद अपमानजनक अवस्था में पड़ी कैसे है। जिससे देश के महापुरुष का अपमान तो हो ही रहा है इससे निर्माण एंजेसी के मानसिकता पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हो रहा है।

विकास के नाम पर निर्माण एंजेसी द्वारा महापुरुषों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो आलाधिकारियों को लिखित शिकायत व मजबूरन लोगों को सड़क पर उतरना होगा। इस सबंध में सीओ ओमप्रकाश भगत से पूछने पर उन्होंने टालने वाले अंदाज में दूरभाष पर बताया कि देखते हैं क्या कर सकते है। दूसरी ओर एसडीएम अमिताभ कु गुप्ता ने बताया कि यह निंदनीय है। प्रतिमा टूटी कैसे व इसके जिम्मेदार कौन है पता लगाया जाएगा। जल्द प्रतिमा स्थापित हो इस दिशा में कार्य किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *