• Fri. Sep 12th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नगर निकाय की जिम्मेदारी प्रशासक को मिलते ही बढ़ गई है मनमानी: प्रमोद कुमार चौधरी।

सारस न्यूज, ठाकुरगंज।

बिहार विधान परिषद के मुख्य सचेतक, सह नेता प्रतिपक्ष बनाएं जाने पर डॉ दिलीप कुमार जायसवाल को ठाकुरगंज नपं के निवर्तमान मुख्य पार्षद प्रमोद कु० चौधरी ने उनसे मुलाकात कर फूल की माला पहनाकर एवं बुके देकर उन्हें बधाई दिया एवं उनके समक्ष विभिन्न मांगों को रखा। उन्होंने बिहार विधान पार्षद में नगर निकाय चुनाव को जल्द करने की मांग की है ताकि नगर के विकास की गति ना रुके। चुनाव में देरी होने से नगर की विकास की गति पर भी ब्रेक लगी हुई है। जब से सरकार के द्वारा नगर निकाय का ज़िम्मा अधिकारियों को दिया गया है तब से अधिकारियों की मनमानी काफी बढ़ गई है आम जनों की समस्या का निपटारा नहीं हो पा रहा है। पदाधिकारियों की मनमानी को रोका जाए ताकि आम जनों की समस्या का निपटारा जल्द हो सके। वहीं उन्होंने ठाकुरगंज क्षेत्र में स्थित आदर्श मध्य विद्यालय के पूर्ण निर्माण की मांग की है।

बताते चलें कि बिहार विधान पार्षद सह भाजपा के सिक्किम राज्य के प्रभारी डॉ दिलीप जायसवाल के नाम का प्रस्ताव भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल ने संसदीय कार्य के संचालन हेतु मुख्य सचेतक प्रतिपक्ष के लिए विधान परिषद के सभापति को दिया था। जिस पर सभापति ने 21 नवंबर को स्वीकृति देते हुए इन्हें विधान परिषद के प्रतिपक्ष का मुख्य सचेतक बनाया गया जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित अन्य समर्थकों में काफी खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *