सारस न्यूज, ठाकुरगंज।
बुधवार को ठाकुरगंज भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जातीय जनगणना को छुपाने को लेकर भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला किशनगंज द्वारा ठाकुरगंज नगर स्थित भातढाला पार्क के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्ष्यता कर रहे जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा प्रमोद चौधरी ने जातीय जनगणना कर सूची को सार्वजानिक ना करना बिहार सरकार के लिए यह अशोभनीय बताया और कहा कि कही न कही नीतीश सरकार द्वारा यह पिछड़ी जातियों को अंधेरे मे रख कर निजी चुनावी महत्वाकांक्षी लाभ के लिए दलित, पिछड़ी जाति के साथ अन्याय करने का काम कर रही है।
वही जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा बिप्लब कर्मकार ने बताया की आज का यह कार्यक्रम पूरे बिहार मे हर जिले में किया गया और आगे भी सामाजिक न्याय के लिए ओबीसी मोर्चा भाजपा हमेशा संघर्षशील रहेगी।
कार्यक्रम पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे भाजपा के वरिष्ठ एवं विधान सभा संयोजक मोहन सिंह, भूतपूर्व विधानसभा प्रत्याशी देवकी अग्रवाल, वरिष्ठ एवं पूर्व भाजपा नगर कोषाध्यक्ष नरेश जैन, जिला महामंत्री बिजली सिंह,ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री बिप्लब कर्मकार, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं भूतपूर्व नगराध्यक्ष – अनिल महाराज, अमित सिन्हा, मनमोहन साह,वरिष्ठ कार्यकर्ता बच्चू मंडल, भाजपा नगर अध्यक्ष ठाकुरगंज अतुल सिंह, मंडल अध्यक्ष – अशोक सिन्हा, धर्मलाल सिंह, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष – विमल कुमार गणेश, प्रदीप कुमार सिंह, बीरबल शर्मा, सुभाष यादव, जिला महिला मोर्चा अध्यक्षता अनुपमा ठाकुर, साधना हालदार, अंजली मंडल, बिट्टू सह, अमरेंद्र मंडल, अजय राय, राजीव झा, गोपेश यादव आदि सहित अन्य भाजपाई मौजुद थे।