• Sun. Oct 5th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

जिलाधिकारी ने जिला और प्रखंड नियंत्रण का लिया जायजा, ठाकुरगंज के कई बूथ पर किया भ्रमण

शशि कोशी रोक्का, सारस न्यूज़, किशनगंज।

पंचायत आम निर्वाचन 2021 के अष्टम चरण ठाकुरगंज प्रखंड के लगभग सभी मतदान केंद्र पर मतदान निर्धारित समय 07 बजे पूर्वाह्न से प्रारंभ होकर शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) -सह- जिलाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा प्रातः 6 बजे से मतदान प्रक्रिया का अनुश्रवण जिला नियंत्रण कक्ष के माध्यम से लगातार किया जा रहा है। प्रातः में स्वयं डीएम के द्वारा जिला नियंत्रण कक्ष में पहुंचकर निर्वाचन प्रक्रिया का जायजा लिया गया। तत्पश्चात डीएम डॉ आदित्य प्रकाश ठाकुरगंज पहुंचकर बूथों का भर्मण कर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिए और प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड नियंत्रण कक्ष का जायजा लिए। दिन भर ठाकुरगंज प्रखंड में कैंप किया गया।
सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने समाहरणालय स्थित जिला नियंत्रण कक्ष जाकर व्यवस्था का जायजा लिया गया। जिला नियंत्रण कक्ष में समाधान पोर्टल, लाइव वेबकास्टिंग, बायोमेट्रिक डैश बोर्ड, वीटीआर प्राप्त करने की प्रक्रिया को देखा तथा आवश्यक निर्देश दिए। तत्पश्चात, ठाकुरगंज प्रखंड मुख्यालय में संचालित प्रखंड नियंत्रण कक्ष का औचक निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी के साथ डीडीसी मनन राम के द्वारा भी प्रखंड मुख्यालय में कैंप कर विधि व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। डीएम डॉ आदित्य प्रकाश के साथ जिला के वरीय पदाधिकारी की टीम तथा ठाकुरगंज प्रखंड के प्रेक्षक लगातार शांतिपूर्ण, स्वच्छ और पारदर्शी मतदान हेतु प्रखंड मुख्यालय से जायजा ले रहे है।
डीएम के द्वारा प्रातः काल से दूरभाष पर मतदान प्रक्रिया की जानकारी लिया गया तथा आ रही कतिपय समस्याओं का निराकरण करवाया गया। सुबह से ही ठाकुरगंज प्रखंड के पंचायत निर्वाचन की मतदान प्रक्रिया में मतदाताओं विशेषकर महिला मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *