• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश से मिले जिला परिषद रजिया बेगम, क्षेत्र के विभिन्न समस्या से कराया अवगत

शशि कोशी रोक्का, सारस न्यूज़, किशनगंज।

ठाकुरगंज क्षेत्र संख्या 13 के जिला परिषद सदस्य रजिया बेगम ने जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश से मुलाकात कर उन्हें क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। जिला परिषद रजिया बेगम ने जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के कार्यालय में ठाकुरगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में विगत कई वर्षों से बंद पड़े उप स्वास्थ्य केंद्रों को खोलने की मांग की है। वहीं जिला पदाधिकारी ने आश्वासन दिया है। जल्द ही बंद पड़े उप स्वास्थ्य केंद्रों को संचालित करने की कोशिश की जा रही है। इस दौरान रजिया बेगम ने प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विकासकार्यों पर भी जिला पदाधिकारी के साथ चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *