ठाकुरगंज रेलवे सुरक्षा बल के सेवानिवृत रेल सब-इंस्पेक्टर रामदेव राय के सम्मान में बुधवार को स्थानीय लोगों द्वारा माला पहनाकर भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि रामदेव राय के कार्यकाल से हम सभी को प्रेरणा लेने की जरूरत है।
ये कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी रहे और इनका सरल स्वभाव सभी को आकर्षित करता है।सभी से मिलकर काम किया।जूनियर अधिकारियों के बीच अपने कार्यो के प्रति समर्पित रहने के लिए वे हमेशा आदर्श बने रहेंगे। विदाई समारोह के मौके पर सेवानिवृत्त रामदेव राय के साथ काम किए सहकर्मियों ने अपना उद्गार व्यक्त किया।
वहीं उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना की। करीब 05 वर्ष ठाकुरगंज में इन्होंने सेवा दिया और रेल सब- इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत्त हुए। रामदेव राय ने कहा कि सरकारी नौकरी में पदस्थापन, स्थानांतरण, सेवानिवृत्ति की प्रक्रिया एक चक्के की तरह घूमते रहती है।
इन सभी चक्र से सभी कर्मियों को एक बार गुजरना पड़ता है। इस प्रक्रिया से किसी भी पदाधिकारी व कर्मचारी को आहत नही होना चाहिए। कहा कि सेवा के दौरान यहाँ सभी का सहयेाग मिला। ठाकुरगंज,गलगलिया क्षेत्र में मिले प्यार को हम भूल नहीं सकते। मौके पर गलगलिया भातगाँव पंचायत के पूर्व मुखिया बुधन पासवान,मो. तबरेज,परमजीत मंडल सहित अन्य लोग अधिकारी व जवान मौजूद थे।
विजय गुप्ता, सारस न्यूज, गलगलिया।

Leave a Reply