• Sun. Oct 5th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ठाकुरगंज के अग्निपीडितों के बीच मुआवजा राशि वितरित।

सारस न्यूज, किशनगंज।

ठाकुरगंज अंचल कार्यालय में पौआखाली थानाक्षेत्र के रसिया पंचायत के बांसबाडी गांव के अग्निकांड घटना के चार पीड़ितों को 98 सौ रूपये मुआवजा का चेक प्रदान किया गया। चेक संयुक्त रूप से पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि गुलाम हसनेन व सीओ ओमप्रकाश भगत ने संयुक्त रुप से प्रदान किया। इस मौके पर अंचल नाजिर अशोक मंडल संग राजस्व कर्मचारी उपस्थित थे। सीओ ओमप्रकाश भगत ने बताया कि 03 मार्च को रसिया पंचायत के बांसबाडी गांव निवासी रहीमुद्दीन, जाबुल, उमर फारूक व मो भेयफुल के घरो में दिन के 12 बजे अचानक आग लगने के कारण घर संग रसोई घर का सारा समान जलने की सूचना प्राप्त हुई थी।

राजस्व कर्मचारी द्वारा क्षति आंकलन की रिर्पोट देने के बाद उक्त चारों पीड़ितों को मुआवजा का चेक प्रदान किया गया है। मो हसनेन ने कहा कि लोगो को सावधानी बरतने की आवश्यकता है क्योकि सावधानी ही बचाव है। लगातार प्रशासन द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। खाना बनाने के बाद किस तरह बचाव के उपायो का पालन करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *