• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ठाकुरगंज के कृष्णापुरी में 48 घंटे का हरिनाम संकीर्तन कार्यक्रम का शुभारंभ।

सारस न्यूज, किशनगंज।

गुरूवार को देर शाम नगर पंचायत ठाकुरगंज के वार्ड नं 12 कृष्णापुरी में 48 घंटे का हरिनाम अष्टयाम संकीर्तन शुभांरभ किया गया। अष्टयाम शुरू होते ही हरे रामा हरे कृष्ण के बोल से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का अष्टयाम स्थल पर आवाजाही हो रही है।

कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भजन मंडली की कई टीम निरंतर अंतराल में लगातार अपना योगदान दे रहे हैं। इस बार बंगाल के राधिकापुर, हमतावाद, करनदिघी, ठाकुरबाड़ी और सोनापुर सहित स्थानीय कीर्तन मंडली की टीम उक्त कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। साथ ही बंगाल से रास पार्टी पहुंच कर कृष्ण लीला, नौका विलास, राधा कृष्ण लीला की प्रस्तुति दे रहे हैं। आयोजन कमिटी के अध्यक्ष संतोष कुमार साहा उर्फ डब्बू ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विश्वकल्याण के साथ-साथ समाजिक सद्भाव बनाना, शांति स्थापित करना भी है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों के सहयोग से पिछले करीब 20 वर्षों से लगातार अष्टयाम का आयोजन किया जाता है। वहीं हरिनाम संकीर्तन से समस्त नगर पंचायत इलाका भक्तिमय बन गया है।

वहीं इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने मे अध्यक्ष संतोष कुमार साहा उर्फ डब्बू सचिव अमित राज यादव, कोषाध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, अधिवक्ता कौशल किशोर यादव, सजन अग्रवाल, राजेश यादव, अशोक यादव, गुड्डू यादव, राजू यादव, राणा सरकार, विश्वास अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, छोटू अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, कृष्णा यादव, जितेंद्र यादव, प्रीतम यादव, सचिन यादव सहित तमाम युवाओं द्वारा अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है। वहीं गुरूवार को शुरु हुई 48 घंटे का अष्टयाम संकीर्तन शनिवार को विधि विधान के साथ प्रतिमा का विसर्जन एवं महाप्रसाद वितरण के साथ समापन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *