• Tue. Sep 16th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ठाकुरगंज के तेलीभिट्टा के पास एसएसबी ने रासायनिक खाद से लदे बोलेरो पिकअप को किया जब्त, एक तस्कर भी हुए गिरफ्तार।

सारस न्यूज, किशनगंज।

सोमवार को 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज की ए समवाय के जवानों द्वारा   भारत-नेपाल सीमास्तंभ संख्या 113/13 तेलीभिट्टा के पास रासायनिक खाद से लदे बोलेरो पिकअप को जब्त किया है।
इसी संबंध में कार्यवाहक कमान्डेंट अनूप रोबा कच्छप ने बताया कि गुप्त सुचना के आधार पर विशेष गश्त के दौरान तस्करी करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए इंडो – नेपाल बॉर्डर से महज 01 किलोमीटर की दूरी (भारत की ओर) सुबह करीब पौने ग्यारह बजे 75 बोरे लदे एक बोलेरो (पिकअप) संख्या डबलू बी 73 ई 0461को जब्त किया गया। साथ ही एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। इन खाद के बोरों को बोलेरो में भर कर अवैध तरीके से भारत से नेपाल ले जाया जा रहा था। बोलेरो (पिकअप) संख्या  (डबलूबी-73 ई -0461) में 75 खाद के बोरे लदे थे। गिरफ्तार किये गए तस्कर का नाम मो हसीब पिता – सुभान अली, ग्राम रुईधासा, ठाकुरगंज का निवासी बताया गया है। जब्त किए गए सभी खाद के बोरों एवं बोलेरो को तस्कर समेत आवश्यक कागजी कार्यवाही के साथ अग्रिम कार्यवाही करते हुए ठाकुरगंज कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *