सारस न्यूज, किशनगंज।
बुधवार को ठाकुरगंज प्रखंड के ग्राम पंचायत चुरली के नया टोला बालेश्वर फार्म स्थित काली मंदिर में 48 घंटे का अखण्ड हरिनाम संकीर्तन का का धूमधाम से संपन्न हुआ। समारोह को भव्य महोत्सव की तरह मनाया गया। अखंड हरिनाम संकीर्तन में इलाके के सैकड़ों की संख्या में लोगों ने कृतन भजन का आनंद लिया। सोमवार से शुरू हुए 48 घंटे का हरिनाम संकीर्तन में नेपाल, बंगाल सहित आसपास के दर्जनों स्थानीय कीर्तन मंडलियों ने भाग लिया था।
बताते चलें कि गत सोमवार को भारत- नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र उक्त गांव में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं एवं कुमारी कन्याओं ने शोभा कलश यात्रा में भाग लिया था। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश पूजन पुरोहित पुरुषोत्तम झा ने की थी। कलश शोभायात्रा मेची नदी के पवित्र घाट पर कलश में जल भरते हुए पुनः काली मंदिर प्रांगण स्थित हरिनाम संकीर्तन स्थल पर पहुंचा। शोभा यात्रा में दर्जनों स्थानीय युवाओं ने हाथों में केसरिया ध्वज लिए गाजे- बाजे के साथ गगन भेदी जय श्रीराम के जयकारा लगाए। जिससे पूरे शोभायात्रा में भक्तिमय माहौल बना रहा। हरिनाम संकीर्तन के आयोजक कमेटी के सदस्य ने बताया कि दो दिवसीय समारोह में स्थानीय कीर्तन मंडली के अलावे नेपाल, टुन्नी दिघी, बागडोगरा व कुचबिहार की कीर्तन मंडली अखंड हरिनाम संकीर्तन में भाग लिया।
उक्त धार्मिक कार्यकम को सफल बनाने में बीर चंद्र महतो, दिलीप राजभर, हीरा ठाकुर, भूपलि सहनी, राजेश गुप्ता, राजेश साह, लालन राय, सूरज, महिलाल सहित दर्जनों लोगों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
ठाकुरगंज के नया टोला बालेश्वर फार्म के काली मंदिर में 48 घंटे का अखण्ड हरिनाम संकीर्तन का हुआ समापन।
