ठाकुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत ठाकुरगंज के वार्ड संख्या एक में स्थित पावर हाउस के समीप 40 वर्षीय एक विधवा महिला ने अपने ही घर के आंगन में लगे पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक रत्ना देवी पति स्वर्गीय शंभू सिंह अपने पति के मरने के बाद से ही बीते कई वर्षों से पश्चिम बंगाल देवीगंज अपने मायके में ही रहा करती थी। बीते दो-तीन माह पूर्व ही वह अपने ससुराल ठाकुरगंज आई थी। बीते कुछ माह से वह डिप्रेशन की शिकार भी थी। अचानक मंगलवार की रात मृतिका ने अपने घर के ही आंगन में लगे पेड़ में रस्सी के फंदे बनाकर फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही ठाकुरगंज पुलिस मौके पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया है। घटना के बाबत प्रथम दृष्टया ठाकुरगंज पुलिस यूडी कांड थाने में दर्ज कर लिया है।
इस संबंध में आदर्श थाना ठाकुरगंज के थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतका रत्ना देवी द्वारा आत्महत्या कर लेने का मामला प्रतीत होता है। घटना के बाबत यूडी कांड दर्ज कर लिया गया है। उक्त मामले में जांचोपरांत ही कुछ बताया जा सकता है।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply