सोमवार को ठाकुरगंज नगर क्षेत्र में आजादी के बाद भारत का एकीकरण करने वाले और 500 से अधिक रियासतों को स्वतंत्र भारतीय संघ में शामिल करने में प्रमुख भूमिका निभाने वाले सरदार बल्लभ भाई पटेल की 148वीं जयंती मनाई गई। ठाकुरगंज नगर स्थित भातढाला पोखर के समीप भाजपा इकाई ठाकुरगंज तथा कला एवं संस्कृति मंच ठाकुरगंज द्वारा संयुक्त रूप से सरदार वल्लभ भाई पटेल की तैलीय चित्र में पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
इस मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी ने कहा कि भारत की एकता और समृद्धि सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन का एकमात्र उद्देश्य था। उन्होंने अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति, राजनीतिक ज्ञान और कड़ी मेहनत से 550 से अधिक रियासतों में विभाजित भारत को एकजुट राष्ट्र बनाने के लिए काम किया था। आज़ादी से पूर्व एक स्वतंत्रता सेनानी के रूप में तथा आजादी के बाद देश के पहले गृहमंत्री के रूप में सरदार वल्लभ भाई पटेल का राष्ट्र के प्रति समर्पित जीवन और राष्ट्र-निर्माण कार्य हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे। वहीं इस मौके पर नगर भाजपा अध्यक्ष अतुल सिंह, नरेश साह, संजीव साह, बिप्लब कर्मकार, सुरीत सरकार, बच्चू मंडल, गोपेश यादव, मो साकिर आदि सहित अन्य गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
सारस न्यूज, किशनगंज।

Leave a Reply