सारस न्यूज़, किशनगंज।
रविवार को हरगौरी सभागार में स्थानीय युवतियों व महिलाओं द्वारा रोग मुक्त जीवन को लेकर सेमिनार का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर लुधियाना से डाइटीशियन साहिल शर्मा पहुंचे। मुख्य रूप से इस कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी रही। सबसे पहले उपस्थित सभी लोगो का मुफ्त मोटापा का जांच किया गया। इसके बाद डाइटीशियन साहिल शर्मा द्वारा लोगो को रोग मुक्त जीवन जीने की जानकारी दी। उन्होंने जंक फूड, अधिक तेल मसाला, नॉनवेज से दूर रहने की सलाह लोगो को दिया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि आज के दौर में लोगो को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है।
तरह तरह की घातक बीमारियां लोगो को अपने कब्जे में ले रही है। मुख्य रूप से सुगर के मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिसका मुख्य कारण है खान पान। सही डाइट व व्यायाम से इस रोग को दूर किया जा सकता है। उन्होंने निरोग रहने के बारे में विस्तृत रूप से लोगो को जानकारियां दी। प्रोजेक्टर के माध्यम से गलत खान पान की वजह से होने वाले नुकसान के बारे में लोगो को बताया। इस मौके पर डाइटीशियन श्री शर्मा के साथ गौरव अरोरा, आयोजक ईशा झा के साथ सबिता अग्रवाल, मुसरत जहां, बेसरबाटी पंचायत मुखिया अनुपम ठाकुर शेखरचंद अग्रवाल आदि शामिल थे।