सारस न्यूज, किशनगंज।
मो हुसैन आजाद नेशनल डिग्री कॉलेज में मंगलवार को स्नातक प्रथम सेमेस्टर आंतरिक परीक्षा की माइनर विषयों की परीक्षा का निरीक्षण मारवाड़ी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ सजल प्रसाद ने की। उक्त परीक्षा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत स्किल डेवलपमेंट कोर्स के तहत संबद्ध महाविद्यालय में ली जा रही है। कॉलेज में नामांकित 591 छात्र -छात्राएं उक्त परीक्षा में विभिन्न संकाय में भाग ले रहे हैं।
परीक्षा के निरीक्षण के दौरान मारवाड़ी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ सजल प्रसाद ने प्रत्येक कक्षाओं में जाकर छात्र – छात्राओं को इस परीक्षा के महत्व को भी बताया। साथ ही छात्रों को नियमित कॉलेज आने और छात्रों की 75 पर प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य के बारे में विस्तृत रूप से बताया। वही परीक्षा दे रहे छात्रों के विभिन्न समस्याओं को भी सुनकर उन्हें निदान करने की बात कही।
कॉलेज से भारतीय संस्कृति साहित्य के प्रश्न पत्र नहीं रहने के कारण 40 से 45 छात्र छात्राओं को यूं ही वापस लौटा दिए जाने पर उन्होंने कॉलेज के प्राचार्य पर अपनी नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि प्रश्न पत्र नहीं रहने पर उन्हें अन्य कॉलेजों से संपर्क कर वहां से प्रश्न पत्र जुटा कर परीक्षा लेनी चाहिए। उन्होंने प्राचार्य को यह निर्देश दिया कि किसी अन्य दिन सूचना प्रकाशित कर प्रश्न पत्र उपलब्ध कराकर सभी छात्र-छात्राओं की परीक्षा ले ली जाए। निरीक्षण के दौरान डॉ सजल प्रसाद ने कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों के उपस्थिति पंजी का भी अवलोकन किया।
वहीं निरीक्षण के दौरान कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो अबरार आलम, परीक्षा नियंत्रक नीलम प्रियदर्शनी, प्रो साजिद आलम, प्रो अलीमुद्दीन, प्रो दिलीप यादव, प्रो शफी अहमद, प्रो लाल मोहम्मद आदि उपस्थित थे।
