Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ठाकुरगंज जगन्नाथ मंदिर से पूजा कर लौट रही महिला से सोने का चेन छिनने का बदमाशों ने किया असफल प्रयास

बीरबल महतो, सारस न्यूज़, ठाकुरगंज।

ठाकुरगंज नगर में पुराना एसबीआई बैंक के समीप जगन्नाथ मंदिर से पूजा कर लौट रही एक महिला से सोने का चेन छिनने बदमाशों ने असफल प्रयास किया।मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे बाइक सवार अज्ञात युवकों ने महिला के गले से सोने का चेन छिनतई का प्रयास किया, लेकिन महिला के शोर मचाने बाइक सवार भाग निकले। रिहायशी इलाका होने के कारण महिला से चेन छीनने का प्रयास असफल रहा।प्रयास असफल होने पर बदमाशों ने महिला को धक्का मार कर नीचे गिरा दिया था जिस कारण महिला घायल हो गयी और उसके दांत टूट गए। दो की संख्या में बदमाश बाईक पर सवार होकर पहुंचे थे।वहीं घटना की सूचना मिलते ही मुख्य पार्षद प्रमोद कुमार चौधरी व पूर्व मुख्य पार्षद देवकी प्रसाद अग्रवाल मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।इस संबंध में पीड़िता संगीता मोर की पति ठाकुरगंज के कपड़ा व्यवसायी सत्यनारायण मोर ने बताया कि हर दिन की भांति मेरी पत्नी संगीता मोर जगन्नाथ मंदिर से पूजा -अर्चना कर अपने घर लौट रही थी।तभी अचानक पुराने स्टेट बैंक के समीप बाइक पर सवार दो बदमाशों ने पीछे से उनके गले के सोने की चैन छीनने लगे।चेन छीनने में विफल रहने पर मेरी पत्नी को धक्का मारकर गिरा दिया।जिससे उस के मुंह पर चोट आने के साथ उनके एक दांत भी टूट गये है।घटना की सूचना मिलते ही ठाकुरगंज पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक सवार की पहचान में जुट गई है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों बदमाश शिवमंदिर के नीचे से जगन्नाथ मंदिर जाने वाली मार्ग से आए और महिला का चेन छीनने का प्रयास किया।प्रयास विफल रहने पर ठाकुरगंज – मुरालीगच्छ मार्ग से बंगाल की ओर फरार हो गये।पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *