• Sun. Feb 15th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

ठाकुरगंज थाने में विभिन्न कांडो में जब्त व लावारिस अवस्था में पड़े 11 दो पहिया वाहनों को किया गया मुक्त।

सारस न्यूज, किशनगंज।

एसपी डॉ इनाम उल हक मेंगनू के आदेश पर मंगलवार को ठाकुरगंज थाने में विभिन्न कांडो में जब्त व लावारिस अवस्था में मिले छह महीने से अधिक पड़े 11 दो पहिया वाहनों को मुक्त किया गया है। इस संबंध में ठाकुरगंज थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिंमाशु ने बताया कि 11 दो पहिया वाहनों पर किसी व्यक्ति द्वारा दावा पेश नहीं किया गया था। एसपी के आदेश के आलोक में 11 दो पहिया वाहनों का विधिवत व विभागीय नियमानुसार नीलामी कर मुक्त किया गया। नीलामी में लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। नियमानुसार अधिकारियों की देख रेख में नीलामी की प्रक्रिया की गई। निलाम की गई 11 दो पहिया वाहनों से लगभग एक लाख 65 हजार रूपए राजस्व की प्राप्ति हुई है। उन्होंने बताया कि थाने में इस तरह पड़े वाहनों के कारण स्वच्छता पर भी फर्क पड़ रहा था। वाहनों की देखभाल हेतु अतिरिक्त खर्च का वहन विभाग को करना पड़ रहा था। छह माह से अधिक पड़े रहने के कारण वाहनों की स्थिति धीरे-धीरे खराब होती जा रही थी। इसके अलावा वाहनों के रखने हेतू स्थान का भी अलग से चयन करना पड़ता था। पुराने वाहनों के रहने से अन्य समस्याओं का भी सामना पुलिस कर्मी को करना पड़ रहा था। इसलिए वाहनों को मुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *